Shivpal Singh Yadav’s party will be merged in Samajwadi Party
यूपी चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी में होगा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय, लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले शिवपाल
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सपा में विलय का फैसला लिया है। शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की।
शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय होगा। शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विलय का निर्णय लिया है।
शिवपाल को समाजवादी पार्टी कितने टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल समर्थकों को 15 टिकट दिए जाएंगे।





