Samajwadi Party won panchayat president post in Varanasi

मोदी के गढ़ वाराणसी में पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा ने फिर किया कब्जा, हार गई भाजपा
बिहार में सरकार बना चुकी भाजपा को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में तगड़ा झटका लगा है। भाजपा ने सपा से जिस सीट को छीनने के लिए चक्रव्यूह तैयार किया था उसी जाल में भाजपा ही फंस गयी और सपा अपनी सीट बचाने में कामयाब रही।
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया था। यूपी में भाजपा सरकार बनते ही पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के अविश्वास प्रस्ताव लाया था। माना जा रहा था कि भाजपा सत्ता पक्ष की ताकत का उपयोग करके इस सीट को अपने कब्जे में ले लगी।
28 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था। जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर वह सपा से जुड़े अन्य जिला पंचायत सदस्य मौकै पर पहुंच गये थे, लेकिन भाजपा की तरफ से कोई सदस्य नहीं पहुंचा। इसके बाद जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने अपराजिता सोनकर को जिला पंचायत अध्यक्ष मानते हुए अपना निर्णय सुना दिया।
बाहुबली भाजपा विधायक नहीं दिखा पाये ताकत भाजपा के बाहुबली विधायक ने ही इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए सारा खेल किया था, लेकिन वह इस सीट पर कब्जा करने में असफल रहे। खास बात है कि मतदान के समय बाहुबली भाजपा विधायक का कोई समर्थक नहीं पहुंचा। इसके बाद सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर एक बार फिर से कब्जा कर लिया।
भाजपा ने जब सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी छींनने का जाल बिछाया था तो इसकी जानकारी पूर्व सीएम अखिलेश यादव को हो गयी थी। उन्होंने सपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्यों से एकता बनाये रखने को कहा था और अखिलेश यादव की बात रखते हुए सपा सदस्यों ने अपने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचा ली।

मोदी के हौसलों को हराकर यह महिला बनी अखिलेश यादव की करीबी
पीएम मोदी की सेना भी इस महिला नेता को नहीं हरा पाई। साजिस कर अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद भी यह महिला फिर से नेता चुन ली गई।