Rahul Gandhi and UP CM Akhilesh Yadav road show in Agra

आगरा से अवध तक… यूं ही लोग जुड़ते जा रहे हैं… हमारी जीत के सफ़र के काफ़िले बना रहे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
रोड शो के दौरान कई बार ‘परेशान’ हुए राहुल-अखिलेश, दयालबाग से छीपीटोला तक रोड शो
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद यूपी के सीएम अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आगरा में रोड शो किया। इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन मिला।
राहुल-अखिलेश ने रोड शो से दिखाया दम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर गुरुवार की दोपहर ताजनगरी पहुंच गए और तैयारियों की कमान अपने हाथों में ले ली।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ताजनगरी में रोड शो से अपनी ताकत दिखाई। ‘यूपी को ये साथ पसंद’ के नारे के साथ दोनों नेता विजय रथ लिखी स्पेशल बस पर सवार होकर शहर में निकले। शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से होकर रोड शो गुजरा। इस दौरान सड़कों पर सपाइयों और कांग्रेसियों की भीड़ रही।
भगवान टाकीज, सूरसदन चौराहा, संजय प्लेस, वजीरपुरा, मंडी सईद खां, हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा, छीपीटोला होते हुए करीब सात बजे बिजलीघर चौराहा पर पहुंचा। राहुल और अखिलेश का जगह-जगह स्वागत किया गया।

राहुल गांधी सफेद कुर्ता और नीली जींस पहने थे जबकि अखिलेश यादव ने सफेद कुर्ता पायजामा और काली जैकेट पहन रखी थी। सपाई पूरे जोश में थे। तांगों पर सपा के झंडे लेकर पहुंचे। कई ने बदन को सपा के रंग में रंग रखा था। महिला कार्यकर्ता लाल-हरे कपड़े पहनकर पहुंचीं। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर गाड़ी से पीछे चल रहे थे। बिजलीघर पर दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
छतों से फेंके फूल
दोनों युवा नेताओं की एक झलक देखने के लिए लोगों ने घरों और दुकानों की छतों पर डेरा डाल दिया। यहीं उन्होंने फूल फेंके। शोरूमों और दुकानों का स्टाफ भी काम छोड़कर बाहर निकल आया।





