Mulayam Singh Yadav admitted in Medanta Hospital
समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती, कोलोनीस्कोपी की गई
समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत ठीक न होने के कारण लखनऊ के मेंदांता अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया है। उन्हें पेट दर्द था उनकी कोलोनोस्कोपी की गई।
बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव बुधवार रात से बीमार हैं इसलिए उन्हें भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं। गुरुवार दोपहर अखिलेश यादव भी पहुंचे और उनका हालचाल लिया।
मुलायम सिंह यादव को पहले भी कई बार अस्पताल लाया जा चुका है और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की दिक्कत थी। इस वजह से उन्हेंं बुधवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को उन्हेंं अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।





