Karnail Singh died Advisor to Chief Minister Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 29 अगस्त, 2014 को अपने सलाहकार श्री करनैल सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सलाहकार करनैल सिंह का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। 1974 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल सिंह का उनके कार्यालय में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिंह बीते माह 26 जुलाई को ही मुख्यमंत्री के सलाहकार पद नियुक्त किए गए थे।
एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिंह को आज दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
सिंह के निधन से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे।
ज्ञात हो कि करनैल सिंह ने रक्षा मंत्रालय में उस समय अपनी सेवाएं दी थीं जब मुलायम सिंह यादव केंद्र की सरकार में रक्षा मंत्री के पद थे। इसके बाद मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह उनके सचिव के पद पर तैनात थे।

Chief consultant and retired IAS officer Karnail Singh (66) died from a heart attack. Friday evening, Shyama Prasad Mukherjee in semi-unconscious state was admitted to hospital. Chief Minister Akhilesh Yadav, Samajwadi Party chief Mulayam Singh Yadav visited the hospital to see them. Karnail Singh attempted doctors failed to save. Twenty-five were declared dead in the evening. The government sent a plane from Delhi called his wife and family. His funeral will be on Saturday in Lucknow.





