Gunda and Mafia Raj ended in BJP Government: Vipin Dwivedi
भाजपा में खत्म हुआ गुंडा व माफिया राज – भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी
छिबरामऊ: भाजपा शासन में गुंडाराज व माफिया राज खत्म हो गया है। अब सुशासन स्थापित है। वर्ष 2022 में सभी लोग दोबारा भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने किसानों, व्यापारियों व युवाओं के हितों के लिए कार्य किया है।
मंगलवार को यह बात एक निजी गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित ग्राम प्रधान, बीडीसी व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी ने कही। अनुपम बाजपेई ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। बैठक की अध्यक्षता रामगोपाल वर्मा ने की।
कार्यक्रम को वरिष्ठ कवि ओम प्रकाश शुक्ल अज्ञात, समाज सेविका इंदिरा दुबे, प्रवक्ता उमाशंकर दुबे, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह व नीलू मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री संजीव चौहान ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर दुबे, अखिलेश्वर सिंह व मनोज दुबे को भी सम्मानित किया गया। सम्मेलन में शिप्रा दुबे, गंगा शर्मा, आमोद, सुशील कठेरिया, चंद्रहास शाक्य, पवन चंदेल व मुकेश जाटव मौजूद रहे।





