Delivery on e rickshaw in Uttar Pradesh
शर्मनाक! उत्तर प्रदेश के योगीराज में एम्बुलेंस ने दिया दगा, ई रिक्शा पर हुआ प्रसव
उत्तर प्रदेश के योगीराज में चित्रकूट जिले में एंबुलेंस संचालकों पर आए दिन मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं। मुख्यालय से सटे बनकट गांव की गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा होने की सूचना के घंटो बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर ई-रिक्शा से परिजन जिला अस्पताल ले गए।
जहां गेट के पास रिक्शे पर ही प्रसव हो गया। आनन-फानन जिला अस्पताल के कर्मियों ने भर्ती किया है। बांदा के ओरन विसंडा निवासी प्रसूता वंदना देवी पत्नी अरुण कुमार रक्षाबंधन त्योहार पर मायके बनकट आई थी।
परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। आरोप लगाया कि एक घंटे इंतजार के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी बीच प्रसव पीड़ा अधिक होने पर परिजन ई-रिक्शा से लेकर जिला अस्पताल के गेट जैसे पहुंचे तो रिक्शे पर ही प्रसव हो गया।
इस पर जच्च-बच्चा को स्वास्थ्य कर्मियों ने वार्ड में भर्ती किया है। जच्चा बच्चा स्वस्थ्य बताए गए हैं। परिजनों ने एंबुलेंस के न पहुंचने पर आक्रोश जताया है। कहा कि मुख्यालय के जिला अस्पताल से महज पांच किमी दूरी पर ही एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई।
इस संबध में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने मामले को एंबुलेंस संचालक से जानकारी मांगी गई है। एडीएम जीपी सिंह ने कहा कि समय से एंबुलेंस न पहुंचने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देकर इसकी जांच कराने को कहेंंगे।





