Cricketer Mahendra Singh Dhoni registered FIR after his mobiles stolen in Delhi hotel

दिल्ली होटल में चोरी हुए महेंद्र सिंह धोनी के फोन बरामद: पुलिस
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होटल में चोरी हुए तीनों फोन दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। दरअसल, द्वारका के पांच सितारा होटल में उनके तीन मोबाइल चोरी हो गए थे। इसके बाद धोनी की ओर से द्वारका के सेक्टर 10 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।
बता दें कि धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए आए हैं। इस बीच द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह आग होटल तक भी पहुंच गई।
मीडिया की खबरों के मुताबिक 17 मार्च को लगी आग का फायदा उठाकर धोनी के फोन चुराए गए हैं। पुलिस ने जांच में होटल की सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली। एफआईआर में धोनी ने कहा कि अफरा-तफरी में वे अपना सामान होटल में ही भूल गए। लेकिन जब वे वापस अपना सामान लेने लौटे तो वहां उनके तीन फोन नहीं मिले।





