Chief Minister Akhilesh Yadav’s election rallies today at Sambhal, Amroha

यूपी चुनाव-2017 : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, नरेंद्र मोदी मोदी लोकसभा चुनाव भी हारेंगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बेहद गंभीर है। आज सम्भल में उन्होंने चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा।

सम्भल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब बुरे दिन आ गए हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ ही उनको 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तगड़ी हार मिलेगी।

अखिलेश यादव का दावा हमने दिखाई उत्तर प्रदेश को विकास की राह
अखिलेश ने कहा कि मन की बात करने से देश नहीं बदलेगा। खेत की बात करिए, खलिहान की बात करें। हमने विकास किया है। यह हम नहीं हमारा काम बोल रहा है। मैने एंबुलेंस चलाई आपने क्या चलाया। मैंने पुलिस सुधार किया आपने क्या किया। नौकरी में सीधी भर्ती सपा सरकार ने की।

अखिलेश यादव की आज अमरोहा में चार चुनावी सभा
अखिलेश यादव दिन में करीब दो बजे से पहली जनसभा हसनपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड में होगी। इसके बाद हसनपुर विधानसभा के बाद मंडी धनौरा पहुंचेंगे। यहां के रामलीला मैदान में उनकी सभा होगी। तीसरी जनसभा मंडी धनौरा के बाद नौगवा सादात में होगी। अखिलेश यादव यहां बादशाहपुर इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। चौथी जनसभा नौगवा के बाद अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में होगी। अखिलेश यादव अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज में चौथी सभा करेंगे।

पांच वर्ष के शासन ने युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को और परिपक्व बनाया है। कलह पर बात करते हुए रंचमात्र भी नहीं हिचकते, लेकिन पटाक्षेप भी जल्द ही करते हैं-‘हम अब उससे आगे आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आने के प्रति आश्वस्त मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पांच वर्ष के कामकाज को लेकर आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस से गठबंधन ने उन्हें और मजबूत किया है।

अपने व्यस्त चुनावी दौरे के बीच ही समय निकालकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बातचीत शुरू की तो सिलसिला प्रदेश के पूराने हालातों से निकालकर आगे की संभावनाओं तक बढ़ता गया। वह कहते हैं कि हमने काम किया है। युवाओं को नौकरियां दी हैं, कर्मचारियों को बिना भेदभाव प्रोन्नति दी है। सूबे में महिलाएं सुरक्षित हैं। उनके लिए वूमेन पावर लाइन है। सड़कें आप देख ही रहे हैं, आगरा एक्सप्रेस-वे तो मील का पत्थर है। मेट्रो का काम भी तेज ही है। उतना काम हुआ जितना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। साथ ही सवाल भी दागते हैं-‘आप बताओ, किसने इतना काम किया।

पांच वर्ष के शासन ने युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को और परिपक्व बनाया है।





