Chief Minister Akhilesh Yadav’s election 2017 campaign continued in full speed

सपाइयों को व्यक्तिगत पत्र भेज रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी का साथ देने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अलग-अलग समुदाय के सपा नेताओं को व्यक्तिगत पत्र भेज रहे हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद में उन्होंने सिख समाज के नेता इंद्रजीत ¨सह को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बिना देरी किए गाजियाबाद, साहिबाबाद व मुरादनगर विधानसभा में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार व जनसंपर्क करने के लिए कहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद अखिलेश यादव के गाजियाबाद के कई लोगों से ऐसे रिश्ते रहे हैं कि वो सीधे फोन मिलाकर उनसे बात कर सकें। जिन युवाओं में वे मशहूर रहे हैं, उन्हें चुनाव में सक्रिय रहने के लिए मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से पत्र भेज रहे हैं। पत्र में लिखा गया है कि आप कहीं भी हों, तुरंत अपने क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव लड़वाएं। गाजियाबाद जनपद की पांच में से दो सीटों पर सपा के और तीन पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

जिस मिट्टी में हम जन्मे वह अपनी जिम्मेदारी है, यूपी अपनी मां है, मां की हम पर कर्जदारी है.. खाओ कसम घर-घर शिक्षा का दीप जलाएंगे, गांव की अंतिम झोपड़ी तक हर सुविधा पहुंचाएंगे.. पड़ी बेडि़यां पांवों में जो उनको मैं अब खोल रहा हूं.. राहें विकास पर चलते चलते अखिलेश यादव बोल रहा हूं.. जी हां

Today Chief Minister Akhilesh Yadav in Ghaziabad, Sambhal and Bulandshahr. he was humbled by the crowds.

सम्भल के बबराला में सपा प्रत्याशी के समर्थन में बुधवार को आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने अपना भाषण पूरी तरह भाजपा पर ही केंद्रित रखा।

गाजियाबाद के मसूरी की जनसभा में सीएम ने कहा कि भाजपा वाले जानते हैं कि उप्र हाथ से गया तो देश भी हाथ से निकल जाएगा। कांग्रेस के साथ मिलकर हम उप्र को बदलेंगे। यह चुनाव और गठबंधन देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा।

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर टिप्पणी की कि मन बड़ा चंचल होता है। मन की बात करने वाले गलत रास्ते पर ले जाएंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ये लहर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक जायेंगी…बहुमत से भी बहुत बड़ी जीत दिलायेगी। : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
नोएडा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे ओम दत्त शर्मा ने सपा का दामन थाम लिया है। उन्हें बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल किया है।






Javed Rahat Khan
Nice