
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का 77वां जन्म दिवस
गरीबों के घर जन्मदिन मनेंगे तो मिलेगी खुशी: श्री मुलायम सिंह यादव
इस मौके पर श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उन्हें तब खुशी होगी जब गरीबों के घर में जन्मदिन मनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे जन्मदिन मनाने के पक्षधर नहीं हैं परंतु लोगों ने उनका जन्मदिन मना दिया। समारोह में मौजूद अमर सिंह बोले नेताजी निरंकारी हैं। यह उनका सबसे बड़ा गुण है। मुलायम में अटल बिहारी वाजपेयी व चंद्रशेखर जैसे गुण हैं।
दस किमी लंबे स्नेहिल अभिवादन से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव अभिभूत
शनिवार सुबह से ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के स्वागत को सड़क पर इंतजार कर रहे सैफईवासी दोपहर तक अपनी जगह से नहीं हटे। 77 वें जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में भाग लेने आए सपा प्रमुख के स्वागत के लिए सैफई हवाई पट्टी से लेकर गांव तक का रास्ता लोगों से पटा पड़ा था। सपा मुखिया ने सभी का अभिवादन स्वीकारते हुए आशीर्वाद और शुभकामनाओं भरा दस किलोमीटर का फासला तय किया। इस दौरान उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और पुष्प वर्षा भी की गई।

श्री मुलायम सिंह यादव ने सैफई पहुंचकर किसान बाजार में कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों के बीच पर्यावरण को संदेश देने के लिए मौलश्री पौधे का रोपण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहित प्रदेश सरकार के दो दर्जन मंत्री भी थे। उन्होंने भी पौधरोपण किया। इसके बाद मुलायम सैफई रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे, यहां पर मेडिकल छात्रों ने रक्तदान किया। जन्मदिन समारोह को लेकर सैफई को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
परिवार के साथ श्री मुलायम सिंह यादव ने काटा केक
श्री मुलायम सिंह यादव ने 77वें जन्मदिवस के मौके पर शनिवार रात 8.10 बजे सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में करीब 40 हजार लोगों के बीच अपने परिवार के साथ जब केक काटा तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद डिंपल यादव सहित मुख्यमंत्री की पुत्रियां ईशा व टीना व पुत्र अर्जुन के अलावा अमर सिंह भी साथ में मौजूद थे। मुलायम ने केक काटकर अखिलेश के बच्चों और अमर सिंह को खिलाया। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा भी शामिल हुईं।

हरिहरन को मिली वाहवाही
खलबली है खलबली, खलबली है खलबली ..रंग दे बसंती का यह गाना जब सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में गूंजा तो वहां मौजूद दर्शकों में वाकई में खलबली मच गई। इस गाने के संगीतकार व गायक ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एआर रहमान स्वयं उनके सामने पहुंचे थे। रहमान सहित विविध गायकी के लिए पहचान वाले हरिहरन, जावेद खान व अन्य गायकों ने भी बेहतरीन नगमे गाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
76वें जन्मदिन पर मुलायम सिंह ने काटा 76 किलो का केक, लगा बधाइयों का तांता
नेताजी को अगली सरकार देना चाहते हैं तोहफे में : मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन के तोहफे के रूप में 2017 में दोबारा सरकार देना चाहते हैं। यह बात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कही। मुलायम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पैतृक गांव सैफई पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी के जन्मदिन पर पौधरोपण अच्छा विचार है, इससे जनता में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।





