Ram Jethmalani Passes Away: निधन के बाद कई नेताओं और हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
देश के दिग्गज वकील और केंद्रीय कानून मंत्री रहे राम जेठमलानी का आज दिल्ली में सुबह 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जेठमलानी पिछले दो हफ्तों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। जेठमलानी, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहे हैं। उनके निधन के बाद कई बड़े नेता और देश की मशहूर हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
राम जेठमलानी के निधन पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडब ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक कानूनी जानकार और भारत के प्रतिभाशाली दिमागों में से एक श्री राम जेठमलानी के निधन से गहरा दुःख हुआ। उनके निधन से राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित न्यायविद्, एक महान बौद्धिक और देशभक्त खो दिया है, जो अपनी अंतिम सांस तक सक्रिय थे। — VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 8, 2019
राम जेठमलानी के निधन पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘अनुभवी वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं।उनकी प्रतिभा, वाक्पटुता, शक्तिशाली वकालत और कानून की ध्वनि समझ कानूनी पेशे में एक योग्य उदाहरण बनी रहेगी। मेरी गहरी संवेदना।’ — Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) September 8, 2019
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा, ‘ मेरे बहुत अच्छे दोस्त राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। विदाई मित्र। — Subramanian Swamy (@Swamy39) September 8, 2019
Ram Jethmalani passes away Live: अमित शाह ने आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Ram Jethmalani passes away Live: वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे पिछले कई महीनों से बीमार थे। उन्होंने ये बताया कि जेठमलानी का 16 अगस्त को 96वां जन्मदिन था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को यहां लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने राम जेठमलानी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
महेश ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार शाम को यहां लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
उनके बेटे ने बताया कि राम जेठमलानी का 14 सितंबर को 96 वें जन्मदिन से चार दिन था ।
जेठमलानी के परिजनों ने इसकी जानकारी दी। जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने बताया कि उन्होंने अंतिम सांस आज सुबह 7.45 बजे ली।
2017 में लिया संन्यास
जेठमलानी देश के सबसे बेहतरीन वकीलों में शुमार थे। उन्होंने इस दौरान कई बड़े केस लड़े और जीते। वे दिग्गज वकील होने के साथ-साथ केंद्रीय कानून मंत्री भी रह चुके थे। राम जेठमलानी पिछले दो हफ्ते से गंभीर रूप से बीमार थे। उन्होंने सात दशक तक वकालत की और साल 2017 में इससे संन्यास ले लिया था।
17 साल की उम्र में वकालत शुरू
17 साल की उम्र में वकालत शुरू करने वाले जेठमलानी ने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपियों से लेकर चारा घोटाला मामले में लालू यादव तक का केस लड़ा था। यही नहीं जेठमलानी ने संसद हमले के मामले में अफजल गुरु और सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में अमित शाह का केस भी लड़ा था।





