‘स्वस्थ रहें सब, इसलिए साइकिल पर हम’ – फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान
आज बहुत से लोगों को अपने घर के आसपास ही अगर कहीं दूध-दही, सब्जी, फल या अन्य कोई खरीदारी करनी होती है, तो वे वाहन का इस्तेमाल करते हैं। न पैदल चलना चाहते हैं और न ही साइकिल पर। बढ़ते वाहनों के लोड से कई बार सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, यातायात प्रभावित होता है। कई लोग तो कुछ दिनों बाद ही अपने वाहन बदल लेते हैं और अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे दौर में पद-प्रतिष्ठा और संपन्नता होते हुए भी एनआइटी फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान अपने घर से साइकिल पर दफ्तर आना-जाना पसंद करते हैं। साइकिल से नगर निगम मुख्यालय आने-जाने का सिलसिला उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।
थोड़े दिनों पहले जब उन्होंने साइकिल पर दफ्तर आना शुरू किया था, तो कई अधिकारी, कर्मचारी हैरान होते थे, अब वही इनकी सराहना कर रहे हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशानुसार बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से सख्ती बरती जा रही है।
प्रदूषण फैलाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान के निर्देशानुसार कई जगह प्रदूषण के खिलाफ अभियान चल रहा है। ऐसे में प्रशांत अटकान ने विचार किया कि क्यों न वे भी राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी समझें और उन्होंने साइकिल से दफ्तर आने की पहल की।
सिरसा में रहे थे चर्चा में
संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ऐसे अधिकारी हैं, जो वर्ष 2015-16 में जब सिरसा में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव थे, तो भी साइकिल से ही दफ्तर आते-जाते थे। उस समय भी प्रशांत अटकान अपने कार्यालय में चर्चा में रहते थे। कहीं भी पैदल आना-जाना और साइकिल चलाना सेहत के लिए उपयोगी है। मैंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बड़े वाहन का प्रयोग बंद कर दिया है। वाहनों के ज्यादा चलने से वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। हर नागरिक को देशहित में कुछ जिम्मेदारियां समझनी चाहिए। साइकिल पर दफ्तर आने-जाने की मेरी तो छोटी सी पहल है। मैं तो यही कामना करता हूं कि सब स्वस्थ रहें और मेरी तरह साइकिल चलाएं। -प्रशांत अटकान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।






very nice sir ji. Aap mujhe itni jaldi bhul gye kya . kabhi riply bhi kiya kro.
Aapka number send krna
M sachin sharma MC FARIDABAD SE
SIR k sath rhta hu