
Pakistan’s High Commissioner to India Mr. Abdul Basit made a courtesy call on Uttar Pradesh Chief Minister Mr. Akhilesh Yadav at his official residence today.
भारत में पाकिस्तान के राजदूत लखनऊ के दौरे पर हैं। राजदूत अब्दुल बासित आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर मिलेंगे।

लखनऊ के दो दिनी दौरे पर आज भी पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। दिन में एक बजे श्री बासित भारत-पाक द्विपक्षीय व्यापार पर बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन फिक्की ने किया है। इसके बाद शाम को उनकी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पांच, कालीदास मार्ग पर मुलाकात होगी।
पाकिस्तानी राजदूत कल से लखनऊ में हैं। उन्होंने कल शीशमहल के साथ ही दोनों इमामबाड़ा का दौरा किया। वह नवाब मीर जाफर के यहां अवध के नवाबी ठाठ बाठ से भी रूबरू हुए। इसके बाद शाम को एक मुशायरे में भाग लिया।





