यूपी: कन्नौज में दिवाली के दिन दुबे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, पति पत्नी की हालत नाजुक
कन्नौज सदर कोतवाली के उदैतापुर गांव में एक परिवार को बंधक बना कर मारा पीटा और लूटपाट की। गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मानीमऊ प्रतिनिधि ने बताया कि उदैतापुर गांव के विमल दुबे अपने परिवार के साथ नेरा ठठिया सड़क किनारे बने मकान में परिवार सहित रहते हैं।
परिवार के सभी सदस्य अलग अलग कमरों में सो रहे थे। विमल दुबे व पत्नी सुनीता छत पर टिन शेड के नीचे सो रहे थे। स्वप्निल दुबे नीचे कमरे में और सचिन अपनी पत्नी सपना के साथ दूसरे कमरे में थे। दो बजे रात चार बदमाश सीढ़ी लगा कर छत पर चढ़े। छत पर सो रहे विमल दुबे और उनकी पत्नी को डंडा मार कर बेहोश कर दिया।
जीने का दरवाजा खोल कर कमरे में सो रहे स्वप्निल दुबे के मुंह में कपड़ा लगा कर अलमारी में रखे जेवर, पचास हजार रुपये और दूसरे कमरे में सचिन का दरवाजा तोड़ने लगे। खटपट की आवाज सुन सचिन ने 112 नंबर डायल किया। फोन लगा नहीं, तब सचिन ने गांव में फोन किया। बदमाश भाग निकले।
करीब एक घंटा परिवार को बंधक बनाये रखा। विमल दुबे और उनकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। बदमाश सीढी को घर दो सौ मीटर की दुरी पर छोड़ कर भाग निकले। मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, फोरेंसिक टीम और डॉग सकायड पहुंच कर छानबीन कर रही है।





