Mulayam Singh Yadav Birthday: PM नरेंद्र मोदी तथा CM योगी आदित्यनाथ ने फोन पर दी मुलायम सिंह यादव को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके 82वें जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने नई दिल्ली से तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी रवाना होने से पहले फोन पर मुलायम सिंह यादव जन्मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मुलायम सिंह यादव से बात की और उन्हेंं जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इस बाबत एक ट्वीट भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास के बारे में भावुक हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके 82वें जन्मदिन पर बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी रवाना होने से पहले फोन पर मुलायम सिंह यादव जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का हाल लेने के साथ उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। इसी कारण वह अपने घर में ही सीमित हैं। मुलायम सिंह यादव 14 अक्टूबर को कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी की तबीयत भी बिगड़ गई थी।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव रविवार को अपने जन्मदिन पर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों व नेताओं से बधाई और अभिवादन स्वीकार किया।
मैनपुरी से सांसद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने प्रदेश भर में आयोजन का कार्यक्रम बनाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव बेहद जमीनी नेता हैं, इसी कारण उनको धरती पुत्र भी कहा जाता है। मुलायम सिंह का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। किसान परिवार में जन्में मुलायम सिंह यादव के पांच भाई-बहन हैं। उनके पिता सुधर सिंह यादव उन्हेंं पहलवान बनाना चाहते थे लेकिन पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु नत्थूसिंह को मैनपुरी में की एक कुश्ती में प्रभावित करने के बाद उन्होंने नत्थू सिंह के ही विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर से राजनीतिक सफर शुरू किया था। राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव ने कुछ दिन तक इंटर कॉलेज में अध्यापन का भी काम किया था।
82nd Birthday of Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव जन्मदिन मनाने पहुंचे पार्टी कार्यालय
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव आज 82 साल के हो गये हैं। वहीं दोपहर डेढ़ बजे करीब वे सपा के पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उनके साथ बेटे अखिलेश यादव, सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन भी पहुंचे।
सपा के वरिष्ठ व अहमद हसन मुलायम सिंह के लिए हम सब कामाना करते हैं कि वे स्वस्थ्य रहें। उन्होंने अपनी विरासत अखिलेश जी के सुपुर्द की है जो वो बहुत अच्छे तरीके से चला रहे हैं। वो भी एक अच्छे हिंदुस्तान के लिए अच्छे प्रदेश के लिए जरूरी है।
प्रसपा कार्यालय में काटा गया केक
इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित प्रसपा कार्यालय में केक काटा गया। प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की।
जिला कार्यालय में भी मना जन्मदिन
सपा के कैसरबाग स्थति जिला कार्यालय में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’की उपस्थिति में पूर्व सांसद सुशीला सरोज द्वारा केक काटकर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु जीवन, सुख-वैभव तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला समाजवादी पार्टी द्वारा फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ने कहा कि हम सभी को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव द्वारा बताये गये समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेष में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेष के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग देना होगा। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अषोक यादव, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर बहादुर सिंह, पूर्व जिला महासचिव राशिद अली, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह व अधिवक्ता सभा जिला महासचिव सिद्धार्थ आनन्द, उमेश यादव, मनोज यादव, नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे।
मंदिरों में चढेगा प्रसाद व गरीबों को वितरित होंगे फल
सपा कार्यकर्ता, मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए मंदिरों में प्रसाद चढ़ाएंगे और गरीबों को फल वितरित करेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण कहीं पर भी भीड़-भाड़ एकत्र न करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 ने खुद मुलायम सिंह यादव की दिनचर्या को बहुत प्रभावित किया है। पहले वह सुबह टहलने व कसरत करने के बाद चाय-नाश्ता करके लोगों से मिलते-जुलते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर अब उनका मिलना जुलना बहुत कम हो गया है।
मुलायम का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा के सैफई में हुआ था। वे रविवार को 82 साल के हो जाएंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के नेता आचार्य कृपलानी, आचार्य नरेन्द्र देव, जय प्रकाश, डॉ. राम मनोहर लोहिया, एसएम जोशी, राजनारायण, चन्द्रशेखर की पीढ़ी के देश में अकेले नेता हैं। उनका जन्मदिन बलिया में धूमधाम से रविवार को मनाया जाएगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए मंदिरों में प्रार्थना की जाएगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर सादगी के साथ संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। हम सब उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए दुआ करेंगे।
मुलायम सिंह यादव 27 वर्ष की उम्र में पहली बार 1966 में जसवंतनगर (इटावा) से विधायक चुने गए थे। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे। सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल और जनता दल में रहे मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। मौजूदा समय में मुलायम सिंह मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के चलते पिछले काफी समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
वह वह ढाई दशक तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनके जन्म दिन पर उनके पुत्र व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां उनसे आशीर्वाद लेंगे वहीं प्रदेश भर में सपा समर्थक गरीबों, अस्पतालों में फल वितरित करेगे, उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ करेंगे।





