
साइकिल यात्रा में सरकार का गुणगान: सांसद धर्मेंद्र यादव
साइकिल रैली का भव्य आयोजन कर आज सांसद की अगुवाई में सपा की नीतियों और रीतियों को लोगों तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर मुजरिया से बिल्सी तक सैकड़ों सपाईयों ने सांसद के साथ साइकिल रैली निकाली।
दहगवां: सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में हजारों सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा में भाग लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी और सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के रजपुरा में पहुंचने पर सांसद जी ने चार अलग-अलग स्थान पर जन सभाएं की। रजपुरा से अपनी यात्रा को प्रारम्भ करते हुए रास्ते के समीप गांव बैंट रसूलपुर, ¨सघौली कल्लू, करनपुर केसरपुर आदि गांवों में भी सभाएं की। गवां में पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। गवां में स्थित हरिबाबा जनता इंटर कालेज में सांसद ने जन सभा को संबोधित कर कहा कि सपा आम जन की पार्टी है और लगातार ही जनता के काम कर रही है।

साइकिल के साथ रैली में जुटे सपाई
बिल्सी : हाजी अजमल खान के नेतृत्व में हजारों सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा में भाग लिया। साइकिल रैली के बाद पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव ने बाबा पं.रामचंद्र शर्मा कन्या महाविद्यालय का उदघाटन कर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने का भरोसा दिया। इस दौरान कन्या कालेज के सामने बनवाई गई सीसी रोड का शिलान्यास भी सांसद ने किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सपा ने तीन साल में ही अपना घोषणा पत्र अमल में ला दिया है, आने वाले दिन भी हमारे ही हैं। पिछले 67 सालों में बदायूं में इतना विकास कभी नहीं हुआ जितना सपा सरकार में हुआ है। सपा की प्रदेश सरकार ने साढ़े तीन साल में बदायूं में फ्लाई ओवर, मेडिकल कॉलेज, सड़कों का निर्माण, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के स्कूल, विकास कार्यों की पहचान है। कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने सांसद से चार दीवारी के लिए धन की मांग की। छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने मुजरिया से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली के साथ बिल्सी पहुंचने पर सांसद का स्वागत किया गया। महाविद्यालय संरक्षक योगेंद्रपाल शर्मा ने भी सांसद का स्वागत किया।

उझानी : बाईपास से नगर पालिका तक समाजवादी पार्टी की रैली सांसद धर्मेंद्र यादव के काफिले के साथ पहुंची। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुजरिया : मुजरिया से सपा रैली का शुभारंभ हुआ जो सलारपुर, रफीनगर, मकुइया होती हुई बिल्सी पहुंची।
बिसौली : प्रांतीय आहवान पर साइकिल यात्रा का गांव बसई के बस स्टैंड पर समारोह पूर्वक विधायक आशुतोष मौर्या ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। 50 किलो मीटर के साइकिल यात्रा में लोगों ने भव्य स्वागत किया।
कहीं दौड़ी साइकिल तो कहीं हुई तैयारी
प्रांतीय अभियान पर चल रही साइकिल रैली की सफलता को सपाइयों ने ताकत झोंक दी है। कई स्थानों पर साइकिल रैली निकालकर सपा सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया तो कई स्थानों पर इस साइकिल रैली की सफलता को रूपरेखा तैयार की गई।
फिर घूमा साइकिल का चक्का
उझानी सपा सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव व पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों से साइकिल रैली निकाली गई। वहीं मुख्य मार्गों पर द्वार बनाए गए। साइकिल यात्रा प्रात: 11 बजे से कृषि उत्पादन मंडी समिति से प्रारंभ की गई। रैली नगर के मुहल्ला कछला रोड, नझियाई, बाजार कलां, गौतमपुरी, अहिरटोला, बिल्सी रोड, मुख्य तिराहा, कछला रोड, गंजशहीदा, रेलवे रोड, पंजाबी कालोनी, बदायूं रोड स्थित एपीएस कोल्ड स्टोर परिसर में जाकर समाप्त हो गई।





