भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग त्रस्त : धर्मेंद्र यादव
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बिल्सी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से भाईचारा बढ़ता है। वैसे भी खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होते हैं। इस दौरान पूर्व सांसद ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया।
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, किसान, नौजवान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, दलित,पिछड़े सहित समाज का हर वर्ग त्रस्त है। किसानों की जमीन काले कानून बनाकर सहकारी क्षेत्रों को दी जा रही हैं। प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गयी है। हाथरस, बुलंदशहर की घटना प्रदेश सरकार की विफलता की दर्शाती है। फतेहपुर में पत्रकारों द्वारा सच्चाई दिखाने पर उनके खिलाफ मुकदमा कर दिया गया। शामली में महिला दरोगा का उत्पीड़न किया गया इससे स्पष्ट होता है कि योगी राज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। पूर्व सांसद ने डीपी पाल के आवास पर जाकर उनके अकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। पुराना आंवला बस स्टैंड पर व्यापारियों व आमजनता से भेंट की। बिल्सी, कुरऊ,महानगर में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं निधन पर शोक संवेदाना व्यक्त की।
सहसवान में समाजवादी चिंतक सगीर अहमद के निधन पर शोक जताया। उनकी कब्र पर गुलपोशी की, साथ ही चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा नगर में कुछ अन्य स्थानों पर भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक जताया। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, ब्रजेश यादव, अवधेश यादव, विपिन यादव, रहीस अहमद, रवेंद्र शाक्य, रंजीत वार्ष्णेय, सर्वेश यादव, पूर्व चेयरमैन हाजी नूरुद्दीन मौजूद थे।





