
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लोहिया ट्रस्ट तथा राम मनोहर लोहिया पार्क में स्थापित डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज प्रख्यात समाजवादी चिन्तक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया के 106वें जन्म दिवस के अवसर पर यहां विक्रमादित्य मार्ग स्थित डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट तथा राम मनोहर लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने भी डाॅ0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान समाजवादी विचारक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री श्री अहमद हसन, कारागार मंत्री श्री बलवंत सिंह रामू वालिया सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति थे।
Uttar Pradesh Chief Minister Mr. Akhilesh Yadav yesterday paid floral tributes at the statue of late socialist ideologue Dr. Ram Manohar Lohia on his 106th birth anniversary. He visited the Dr. Ram Manohar Lohia Trust and Ram Manohar Lohia Park and garlanded his statue.
Others who garlanded the statue of Dr. Lohia included PWD Minister Mr. Shivpal Singh Yadav, Political Pension Minister Mr. Rajendra Chowdhary. Also, present on the occasion were Basic Education Minister Mr. Ahmad Hasan, Prisons Minister Mr. Balwant Singh Ramuwalia and other dignitaries.





