
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज लखनऊ में अपने सरकारी आवास से लखनऊ से कश्मीर के लिए सद्भावना यात्रा को रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सिर्फ वादे नहीं किये बल्कि सभी वादों को पूरा किया। सद्भावना यात्रा सीएम ने कहा कि सीमित संसाधनों में इस यात्रा का प्रयास किया गया। जल्द ही सरकार बड़े पैमाने पर फिर कश्मीर सद्भावना भेजेगी। उन्होंने कहा कि सद्भावना यात्रा के माध्यम से यूपी की संस्कृति को कश्मीर तक पहुंचाने का एक प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति की आदान-प्रदान से देश अखंडता बनी रहती है।





