केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और LJP सांसद रामचंद्र का निधन, RML में ली अंतिम सांस
LJP MP Ram Chandra Paswan passes away at RML Hospital: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के भाई व समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान (Ram Chandra Paswan) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुआ।
एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि रामचंद्र गरीबों के लिए काम करने वाले राजनेता थे। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि रामचंद्र पासवान किसानों, युवाओं और गरीब तबके के लोगों के लिए काम करते थे। भगवान उनके आत्मा को शांति दे।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की देर रात रामचंद्र पासवान को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर वेंटिलेटर पर रखे गए थे। रामचंद्र पासवान एलजेपी के समस्तीपुर से लगातार चार बार से सांसद थे। बता दें कि रामचंद्र पासवान तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे़। तीनों भाई और चिराग पासवान सांसद थे। रामविलास पासवान अपने भाइयों में सबस बड़े हैं, तो रामचंद्र पासवान सबसे छोटे।
Mange Ram Garg passed away: मांगे राम गर्ग को आडवाणी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय लाया गया है। दिल्ली भाजपा के मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पार्टी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज ने श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई पार्टी नेताओं ने भी मांगे राम गर्ग को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मांगे राम का अंतिम दर्शन करने के लिए पार्टी मुख्यालय में नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर कहा कि मांगे राम के निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वे निस्वार्थ भाव से काम करते थे। वे जमीनी स्तर से जुड़े नेता थे। मांगे राम समाज सेवा के लिए हमेश तत्पर रहते थे। गर्ग ने दिल्ली की जनता और पार्टी के लिए जो काम किया है वह वर्षों तक याद किया जाता रहेगा।
पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मांगे राम गर्ग का दिल्ली से गहरा नाता था और उन्हें शहर के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते थे। उन्होंने दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
जेपी नड्डा ने भी जताया शोक
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मांगे राम गर्ग के निधन पर शोक जताया है। ट्विटर पर उन्होंने कहा कि मांगे राम गर्ग जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है। उनका निधन संगठन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
भाजपा नेताओं ने जताया शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी मांगे राम गर्ग के निधन पर शोक जताया है। इसके अलावा भाजपा सांसद हंस राज हंस ने भी शोक जताते हुए कहा कि मांगे राम राम गर्ग के निधन की सूचना से आहत हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
रविवार सुबह हुआ मांगे राम गर्ग का निधन
शीला दीक्षित के बाद दिल्ली ने एक और अपने होनहार नेता को खो दिया है। दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग अब नहीं रहे। उनका निधन रविवार सुबह 7.30 बजे हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल में चार दिन से चल रहा था।
1998-2002 तक रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
मांगे राम गर्ग दिल्ली में भाजपा के 14वें प्रदेश अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल साल 1998-2002 तक रहा। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा के नेता मदन लाल खुराना को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। मांगे राम से पहले केदारनाथ साहनी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। बता दें कि मांगे राम गर्ग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2003 में पहली जीत हासिल की थी।





