
समाज निर्माण में किसान व व्यापारियों का पूर्ण योगदान: सांसद धर्मेद्र यादव
बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि देश के विकास में व्यापारियों का भी बड़ा योगदान है। स्वतंत्रता की लड़ाई में व्यापारी देश हित में अपना खजाना खोल दिए थे। समाज निर्माण में व्यापारियों के साथ किसानों का भी योगदान है। यह दोनो समाज के पूरक हैं। कहा कि वर्तमान सपा सरकार किसानों व व्यापारियों की हिमायती है।

डा. लोहिया वैश्य परिवार के थे। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव उन्हीं के पद चिन्हों पर चल कर विकास का नया कीर्तिमान रख रहे हैं। व्यापारियों का हित समाजवादी पार्टी में ही है।

आज के दौर में व्यापारियो को भी राजनीति में अहम योगदान देना होगा। तभी वह अपने व्यापार में सफल हो सकेंगे।





