
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को औचक निरीक्षण अभियान पर थे। इसके तहत वे श्रावस्ती पहुंचे। लापरवाही और शिकायतों के चलते मुख्यमंत्री ने छह अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही डीएम पर कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि अब प्रदेश सरकार सिर्फ और सिर्फ विकास की ओर ध्यान देगी। समस्याओं को दूर करेगी। साथ ही आने वाले समय में सरकार, अधिकारी और जनता के बीच दूरियां खत्म होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार निकम्मे अफसरों को निलंबित करने की सूची तैयार कर रहे हैं। इसके बारे में जल्द हो लोगों को पता चल जाएगा।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिकारियों की लापरवाही पर लगाम कसने, जन शिकायतों को सुनने और अन्य विकास कार्यों को लागू करने जैसे निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने चार जून से कई जिलों का भी औचक निरीक्षण कार्यक्रम भी तय किया था।
औचक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे पहले भरथा लोहिया गांव पहुंचे और वहां के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने वहां के बच्चों से भी बात की। उनकी कॉपी-किताबें और सपा सरकार द्वारा दिया गया लैपटॉप भी मंगवाया।






जय समाजवादी पार्टी
जय अखिलेश भईया